उत्तराखंड

पेयजल समस्या को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला ढौडियाल थापा के नेतृत्व मे महिलाओं ने किशननगर डाईवजन से नीचे, काठबंगला, आंशिक कैनाल रोड़, शनिदेव मंदिर के आगे गब्बर सिंह बस्ती, ढाकपत्ती गांव राजपुर के विभिन्न स्थानों मे विगत कई दिनों से पीने का पानी ना आने पर आज 12 जून 2024 को जल संस्थान कार्यालय राजपुर रोड़ पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। इस असवर पर उन्होंने कहा कि विगत कई दिनों से विभिन्न स्थानों में पीने का पानी सप्लाई नही हो रहा है जिससे स्थानीय जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उक्त क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था शीघ्र नही की गई तो पुनः जल संस्थान का घेराव किया जायेगा। थापा ने कहा कि जल संस्थान पानी की व्यवस्था करने में पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब राजधानी का हाल यह है तो अन्य जगहों का क्या होगा स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है। इस अवसर संगीता, पूजा, अनुराधा तिवाडी, ललिता, पल्लवी, सविता, अनिता, लता देवी, गोदावरी, लीला, भारतीय देवी, राजकुमारी, पूजा, सविता, सपना, चेतराम यादव, हरिबहादूर क्षेत्री आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button