देहरादून

राज्यमंत्री ने किया कांस्य पदक विजेता रीत कुमारी को सम्मानित

देहरादून, 20 अगस्त। राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप (46 किग्रा वर्ग) में कांस्य पदक विजेता रीत कुमारी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने कार्यालय में शॉल पहनाकर एवं संविधानविद डॉ. भीम राव अम्बेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 अगस्त 2025 को नोएडा में हुआ था। इससे पूर्व रीत कुमारी उत्तराखंड राज्य स्तर चैंपियनशिप में तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं और रीत का चयन ” खेलो इंडिया” में भी हो गया है‌। रीत कुमारी के बॉक्सिंग कोच आशीष कुमार एवं माता प्रिया कन्नौजिया को भी शॉल एवं माला से सम्मानित किया। राज्य मंत्री श्री मकवाना ने कांस्य पदक विजेता रीत कुमारी को बधाई देते हुए भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी समाज एवं मध्यम वर्गीय परिवार की बिटिया रीत कुमारी अन्य बच्चों के लिए भी बेहतर मिसाल है। साथ ही उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” के नारे ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। जिससे भविष्य में खेल क्षेत्र में बेहतर परिणाम अवश्य मिलेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भारत भूषण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश राजोरिया, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र केसला, सुभाष चंद्रा,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव राजौरी, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, अशोक बहोते, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम टांक एवं प्रदेश महामंत्री संयम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button