देहरादून

व्यापारियों पर थोपे जा रहे टैक्स के विरोध में हल्ला बोला

देहरादून, 24 मई। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने आज नगर निगम द्वारा व्यापार लाइसेंस शुल्क थोपे जाने पर नगर निगम देहरादून महापौर सौरभ थपरियाल व नगर आयुक्त नमामी बंसल को ज्ञापन दिया।
देहरादून नगर निगम द्वारा हाल ही में प्रस्तावित व्यापार लाइसेंस शुल्क के विरोध में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल देहरादून ने नगर निगम के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन का कहना है कि यह निर्णय न केवल तानाशाहीपूर्ण है, बल्कि कोरोना महामारी के बाद से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए अत्यंत विनाशकारी सिद्ध होगा और भाजपा व्यापारीयों की सरकार कहलायी जाने वाली पार्टी है अगर व्यापारी का ही अत्याचार होगा तो व्यापारी भाजपा के पक्ष में कैसे वोट देगा।
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने नगर निगम की व्यापारी नीतियों पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए कहा की देहरादून नगर निगम जिस प्रकार से व्यापारियों पर अनावश्यक कर और शुल्क लाद रहा है, वह लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है। एक ओर सरकार कहती है आत्मनिर्भर बनो, वहीं दूसरी ओर नगर निगम व्यापारियों को लाइसेंस के नाम पर प्रताड़ित करने पर तुला है। हम इस जबरन वसूली को कदापि स्वीकार नहीं करेंगे।” देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं और सभी व्यापारियों को एक साथ मिलकर भारत के विकास में अपनी भूमिका निभाने की बात कर रहे है और वही देहरादून में व्यापारियों को अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ रही है नगर निगम से व्यापारी कभी भी विरोध नहीं करना चाहता है लेकिन अगर नगर निगम व्यापारियों के साथ दोहरा व्यवहार करेगा तो व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा और सड़को पर उतरकर अपनी आवाज़ बुलंद करेगा।
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि सरकार कभी भी यह नहीं चाहेगी की व्यापारी वर्ग का कोई उत्पीड़न हो यह कर रोपण का निर्णय लोकल बॉडी सरकार नगर निगम द्वारा लिए जाने प्रयास किया जा रहा है इस विषय में आवश्यक होगा तो माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष यह पूरा मसला रखा जाएगा । महामंत्री पंकज डिढ़ान ने कहा कि आज कल बाजार पहले ही मंदी, महंगाई और ऑनलाइन व्यापार के चलते संकट में है। अब नगर निगम द्वारा लाइसेंस शुल्क के नाम पर व्यापारियों को आर्थिक रूप से कमजोर करना सरासर अन्याय है। हमारा व्यापार मंडल इसका पुरजोर तरीके से इस निर्णय का विरोध करता है और मांग करता है कि यह शुल्क अविलंब वापस लिया जाए।” दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम ने पिछले साल मेयर सुनील उनियाल गामा के कार्यकाल में भी यह टैक्स लगाने की शूर्वात की गई थी जिसका दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुरजोर विरोध किया था और मेयर सुनील उनियाल गामा से इस टैक्स को हटाने की मांग की थी जिस पर उनके द्वारा व्यापारी हितों को देखते हुए टैक्स लगाने के निर्णय को वापिस ले लिया गया था। युवा महामंत्री दिव्य सेठी ने कहा यह केवल शुल्क का मामला नहीं है, बल्कि यह व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति कमजोर करने से जुड़ा विषय है और अवैध वसूली का नाम भी इसको दिया जा सकता है। नगर निगम का यह कदम व्यापारियो को हतोत्साहित करता है। देहरादून नागरनिगम अपने इस फ़ैसले से पीछे हट जाए अन्यथा हमारा व्यापार मंडल सड़को पर उतारकर अपनी शक्ति को प्रदर्शित करेगा। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष मनन आनंद ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि नगर निगम ने व्यापारियों की मांगों को अनदेखा करने की कोशिश की तो जल्द ही एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी, जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के बैट्री एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव कपूर द्वारा कहा गया कि यह व्यापार मंडल मध्यम वर्गीय के साथ हर लड़ाई में खड़ा रहता है और इस लड़ाई में हम सब साथ है। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल राज प्लाजा संयोजक अशोक नारंग एवं अमरजीत सिंह द्वारा कहा गया की हमारा पूरा राज प्लाजा दून वैली व्यापार मंडल के साथ है और हम सब मिलकर इस ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में हैं और हमारी यहीं मांग है कि यह शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश मित्तल, प्रवक्ता हरमीत जयसवाल, सचिव विनय नागपाल, उपाध्यक्ष भरत गुलाटी, संयोजक केवल कुमार, जसपाल छाबड़ा, अनिल सुदी, अमरदीप सिंह, दीपू नागपाल, प्रवीण मित्तल, अशोक अग्रवाल, भुवन पालीवाल, सुमित कोहली, रवि साहनी, श्याम शर्मा, जसपाल खंडूजा, मनीष कुलेथा, ज्योतिनारुला, लूथरा, देवेंद्र साहनी, त्रिवेश खुराना, तीरथ सचदेवा, मोहित भटनागर, इंद्रप्रकाश सहगल, गौरव वर्मा, युवा कार्यकारिणी* युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा उपाध्यक्ष मनीष फुलारा, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, युवा सचिव शुभम गुलाटी, पारस अरोड़ा, सार्थक विरमानी, अजय गुजराल, अंकित वासन, मनीष वासन, शुभम वासन, विवेक सेठी, दीपी अरोड़ा,आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button