उत्तराखंडदेहरादून

लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश

पिथौरागढ़, 28 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने व लम्बित विवेचनाओं का सफल निस्तारण किये जाने हेतु पुलिस कार्यालय में जनपद के थाना प्रभारियों, विवेचकों का आदेश कक्ष (ओआर) लिया गया। जिसमें थानों में लम्बित, पार्ट पेण्डिंग विवेचनाओं, जाँच प्रार्थना पत्रों, व कुर्की वारण्टों आदि के साथ-साथ वर्तमान में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियानों के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी तथा विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं का जल्द से जल्द साक्ष्य संकलन के आधार पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा मुख्य रूप से धोखाधड़ी व साइबर क्राइम से सम्बन्धित, धारा- 420 आईपीसी व आईटी एक्ट के मुकदमों के बारे में समीक्षा की गयी तथा धोखाधड़ी व साइबर क्राइम से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी/ नोटिस तामीली की कार्यवाही कर लम्बित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button