देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व परिवर्तन के बाद वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई। गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष, डॉक्टर हरक सिंह रावत को चुनाव संचालन कमेटी के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियां दी गई है। इससे प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह की लहर दौड़ी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह शरीफ अहमद बेग, अमन उज्जैनवाल, शाद सिद्दीकी, कुलदीप कुमार आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारी को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी।




