अन्य ख़बरेंउत्तराखंड की ताज़ा खबरदेहरादूनदेहरादून

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के केसरवाला, मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून के केसरवाला, मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से भेंट की। इस कठिन घड़ी में उन्हे हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया है।
इस दौरान अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने और भूस्खलन की आशंका वाले मार्गों पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। आपदा की इस विकट स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। हम हर पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button