देहरादून
मुख्यमंत्री ने दी प्रियंका नेगी को ग्राम प्रधान चुने जाने पर बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, चमोली से 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को ग्राम प्रधान चुने जाने पर उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हार्दिक बधाई एवं
शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रियंका नेगी से वार्ता करते हुए कहा कि आपका इस पद पर निर्वाचित होना न केवल सशक्त लोकतंत्र को दर्शाता है, बल्कि मातृशक्ति की शक्ति और युवाओं की क्षमता का भी प्रतीक है। निश्चित तौर पर हम साथ मिलकर सारकोट गांव का सर्वांगीण विकास व प्रगति सुनिश्चित करेंगे और आदर्श ग्राम सारकोट की ही तर्ज पर राज्य के अन्य गावों का भी विकास किया जाएगा।