देहरादून
अमित कपूर ने किया क्षेत्र भ्रमण, वाटिका को पुनः साफ सुथरा कराने का फैसला

देहरादून। श्रीराम पुरम कॉलोनी गोविंद गढ़ वार्ड 34 में सड़क किनारे वाटिका स्व. हरबंस कपूर ने बनवाई थी। जिसका आमजन को बहुत फायदा मिला था अन्यथा यहां पर हमेशा कूड़े का ढ़ेर लगा रहता था और सभी लोग यहीं पर कूड़ा फैंका करते थे। आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित कपूर द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस वाटिका को पुनः साफ सुथरा कराने, ग्रिल में पेंट करने एवं जो पेड़ पौधे लगें हैं उनकी लॉपिंग कराने का फैसला किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह कुकरेजा पूर्व पार्षद, विकास शर्मा,अशोक बख़्शी, राघव एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।